सिवान चुनाव 2025: बीजेपी के मंगल पांडेय ने बनाई बढ़त, आरजेडी के अवध बिहारी पिछड़े
सिवान, 14 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक सिवान विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां इस बार कड़ा मुकाबला है बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और आरजेडी के अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी के बीच।
सुबह के शुरुआती रुझानों में अवध बिहारी चौधरी थोड़े आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी, मंगल पांडेय ने बढ़त बना ली। पांचवें राउंड तक मंगल पांडेय को 20,690 वोट मिल चुके हैं, जो अवध बिहारी से 6,446 वोट अधिक हैं। वहीं, अवध बिहारी को अब तक 14,244 वोट मिले हैं।
सिवान विधानसभा सीट पर कुल 26 राउंड की गिनती होगी। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने सीट पर बढ़त बनाई है। यह सीट हमेशा से ओबीसी समुदाय और मुस्लिम-यादव समीकरण के लिए अहम मानी जाती रही है। इस बार भी सिवान की स्थानीय राजनीति में यही समीकरण निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
इस सीट का राजन...









