खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: परबत्ता और जिले की अन्य सीटों पर है रोचक मुकाबला
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में विधानसभा चुनाव के परिणामों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जिले की चार विधानसभा सीटें—अलौली, खगड़िया, बेल्दौर और परबत्ता—इस बार काफी रोचक और टक्कर भरे मुकाबलों की वजह से चर्चा में हैं।
परबत्ता सीट पर मुकाबला
परबत्ता विधानसभा सीट इस बार सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। 2020 के चुनाव में जदयू से जीतने वाले डॉ. संजीव कुमार इस बार राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी लोजपा के बाबूलाल शौर्य हैं। इसके अलावा बसपा के रॉबिन स्मिथ और जनसुराज के विनय कुमार वरुण भी उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर परबत्ता में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
खगड़िया सदर में सीधी टक्कर
खगड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंदन यादव और जदयू के बबलू मंडल के बीच सीधी टक्कर है। शहरी और ग्रामीण मतदाताओं के मिश्रित रुझान इस सीट पर नए समीकरण बना सकते हैं।
अलौ...









