उत्तराखंड के 240 टॉपर छात्र भारत दर्शन पर रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी विज्ञान, तकनीक व संस्कृति से रूबरू होंगे मेधावी छात्र
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 के 240 टॉपर छात्र-छात्रियों को रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को देश की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और सांस्कृतिक विविधता को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है।
भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों का भ्रमण
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्रों का दल देश के विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों का दौरा करेगा। इनमें इसरो, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, यूआर राव उपग्रह केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
सीएम धामी ने कहा कि पुस्तकों में पढ़ी गई जानकारी महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रत्यक्ष अनुभव छात्रों ...









