लखनऊ में पूरा करें अपने घर का सपना, गोमती नगर विस्तार में ग्रुप हाउसिंग बनाएगा LDA
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शहर में प्राइम लोकेशन पर ग्रुप हाउसिंग और कमर्शल भूखंड उपलब्ध कराने जा रहा है। इस बार के ई-ऑक्शन में गोमती नगर विस्तार, 1090 चौराहा और डालीबाग के भूखंड शामिल किए जा रहे हैं। ई-ऑक्शन 15 दिसंबर से LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा, और इच्छुक लोग वहीं से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
LDA के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के पीछे 43.051 एकड़ भूमि पर 11 ग्रुप हाउसिंग भूखंड और एक कमर्शल भूखंड नियोजित किए गए हैं। इन भूखंडों का आकार 5,295 से 11,934 वर्गमीटर तक है, जिसकी आरक्षित कीमत 80,633 रुपये/वर्गमीटर तय की गई है। वहीं, 7,180 वर्गमीटर के कमर्शल भूखंड की आरक्षित दर 82,864 रुपये/वर्गमीटर रखी गई है।
डालीबाग में बटलर पैलेस रोड पर 2,026 और 2,097 वर्गमीटर के दो भूखंड ई-ऑक्शन में शामिल किए गए हैं, जिनकी आरक्षित कीमत 8...









