बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वो 8 बड़े सवाल, जिनके जवाब सिर्फ बिहार के वोटर्स ही देंगे
नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के लिए मतगणना अब कुछ ही घंटों दूर है। हर तरफ सवाल उठ रहे हैं कि बिहार की जनता किसे सत्ता की कुर्सी सौंपेगी – नीतीश कुमार को या तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को। लेकिन इस बार चुनाव से जुड़े 8 ऐसे बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब न तो गूगल देगा और न ही कोई AI – इन्हें तय करेगा केवल बिहार के वोटर।
1. क्या महिलाओं के लाडले नीतीश फिर बनेंगे CM?इस बार बिहार में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा रही। शराबबंदी के चलते महिलाओं में नीतीश कुमार की लोकप्रियता बढ़ी है। अगर नतीजे एनडीए के पक्ष में आए तो नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
2. महागठबंधन की 'फ्रेंडली फाइट' वाली 12 सीटों का क्या होगा?महागठबंधन की 12 सीटों पर सहयोगी दल आमने-सामने हैं। कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई और वीआईपी के उम्मीदवार एक-दूसरे ...









