Monday, December 15

Politics

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ में गड़बड़ी, पुरुषों में हड़कंप – जीविका ने जारी किया राशि की वापसी पत्र
Bihar, Politics, State

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ में गड़बड़ी, पुरुषों में हड़कंप – जीविका ने जारी किया राशि की वापसी पत्र

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये अंतरित किए गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ पुरुषों के खाते में भी राशि चली गई। अब जीविका की ओर से पुरुष लाभार्थियों को राशि वापस करने के लिए पत्र जारी किया गया है। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के एक पुरुष लाभार्थी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि तकनीकी त्रुटि के कारण योजना की राशि आपके खाते में भी चली गई है। अतः 10,000 रुपये वापस जमा करने का अनुरोध किया गया है। इस पत्र के बाद पुरुष लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। कई लोग चुनाव के समय यह राशि गिफ्ट समझकर खर्च कर चुके थे। आरजेडी ने इस पत्र को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि एनडीए नेताओं और अधिकारियों ने वोट हासिल करने के ...
राजस्थान सरकार के तीन कानूनों में बड़ी राहत, सजा हटी और जुर्माना बढ़ा
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान सरकार के तीन कानूनों में बड़ी राहत, सजा हटी और जुर्माना बढ़ा

जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार के जन विश्वास अध्यादेश को राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े ने मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही 11 कानूनों में संशोधन लागू हो गए हैं। इनमें से तीन अपराधों – पानी बर्बादी/सीवरेज रुकावट, वन क्षेत्र में मवेशी चराना और वन संपदा को नुकसान पहुंचाना – के लिए जेल की सजा का प्रावधान हटा दिया गया है। अब इन अपराधों पर केवल जुर्माना ही वसूला जाएगा। क्या-क्या बदलाव हुए: पानी की बर्बादी और सीवरेज रुकावट – पहले जेल का प्रावधान था, अब केवल जुर्माना वसूला जाएगा। वन क्षेत्र में मवेशी चराना – छह महीने की जेल की सजा हटाकर सिर्फ जुर्माना। वन संपदा को नुकसान – पहले छह महीने की सजा थी, अब केवल 5,000 रुपये का जुर्माना। पेड़ काटना – जुर्माना राशि बढ़ाकर 100 रुपए से 1,000 रुपए कर दी गई। उद्योग अधिनियम-1961 – उद्योग के प्रभारी द्वारा दस्तावेज़ नहीं प्रस्तुत करने ...
राजा रघुवंशी का अधूरा सपना हुआ पूरा, पिता और भाइयों ने इंदौर में खोला ‘राजा भोज’ रेस्टोरेंट
Madhya Pradesh, Politics

राजा रघुवंशी का अधूरा सपना हुआ पूरा, पिता और भाइयों ने इंदौर में खोला ‘राजा भोज’ रेस्टोरेंट

इंदौर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की सनसनी अभी भी लोगों की स्मृति में ताजा है। 2 मई 2025 को मेघालय के शिलॉन्ग स्थित दुर्गम इलाके में राजा का शव मिलने के बाद पूरा देश इस मामले की ओर मुड़ गया। इस हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके सहयोगियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अदालती प्रक्रिया अभी भी चल रही है। हालांकि इस दुखद कहानी के बीच राजा के परिवार ने उसके अधूरे सपने को पूरा कर उसे श्रद्धांजलि दी है। राजा का सपना था कि शादी के बाद वह अपना खुद का रेस्टोरेंट या ढाबा शुरू करे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उनके पिता ने इंदौर के केट रोड क्षेत्र में जमीन खरीद ली थी। परिवार ने किया सपना साकारराजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हत्या के बाद परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। शिलॉन्ग जाने और आने में लाखों रुपये खर्च हो गए, और पारिवारिक व्यवसाय पर ध्यान देना कठिन हो गया। ...
आज यूपी बीजेपी अध्यक्ष का होगा फैसला: 25 साल पुराने चुनावी किस्से को याद कर रही पार्टी
Politics, State, Uttar Pradesh

आज यूपी बीजेपी अध्यक्ष का होगा फैसला: 25 साल पुराने चुनावी किस्से को याद कर रही पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चयन इस शनिवार दोपहर पूरा होने जा रहा है। दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम साफ हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में यह परंपरा रही है कि अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाते हैं, और इस बार भी सर्वसम्मति की संभावना जताई जा रही है। एक बार दो लोगों ने किया नामांकनभाजपा में माधो प्रसाद त्रिपाठी 1980 में पहले प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उसके बाद लगातार निर्विरोध ही अध्यक्ष चुने जाते रहे। सिर्फ एक बार 2000 में राम कलराज मिश्र के नाम पर सर्वसम्मति होने के बावजूद राम प्रकाश त्रिपाठी ने नामांकन किया था, लेकिन बाद में पर्चा वापस ले लिया गया। इसके बाद से अब तक सभी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं। कलराज मिश्र का अनोखा रिकॉर्डकलराज मिश्र भाजपा के ऐसे अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल दो बार रहा। वे 1991 से 1997 तक ...
नवादा पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार: जनता को दिए ‘जीत के तोहफे’
Bihar, Politics, State

नवादा पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार: जनता को दिए ‘जीत के तोहफे’

नवादा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवादा दौरा राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा। रजौली प्रखंड पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां की जनता को उनके निर्णायक समर्थन और ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद कहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी एक दर्जन से अधिक योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। राजनीतिक पृष्ठभूमि2025 के चुनावों में नवादा जिले ने एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वर्ष 2020 के मुकाबले यहां का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल गया। 2020 में नवादा में केवल एक सीट एनडीए के खाते में गई थी, जबकि शेष सीटें महागठबंधन के पास थीं। लेकिन 2025 में नवादा और हिसुआ से जेडीयू, गोविंदगंज और राजौली से लोजपा (आर) ने जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के चलते मुख्यमंत्री ने नवादा को विशेष महत्व दिया। जनता को ‘तोहफा’मुख्यमंत्री ने रजौली इंटर स्कूल के मैदान में हेली...
Kerala Panchayat Election 2025 Result: केरल से BJP के लिए मिली गुड न्यूज, पंचायत चुनाव में NDA की बढ़ती ताकत
Kerala, Politics, State

Kerala Panchayat Election 2025 Result: केरल से BJP के लिए मिली गुड न्यूज, पंचायत चुनाव में NDA की बढ़ती ताकत

तिरुवनंतपुरम (केरल): केरल में दो चरणों में हुए 1199 स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह से जारी है। शुरुआती रुझानों में राज्यभर में मिली-जुली और बदलती तस्वीर दिखाई दे रही है। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) उम्मीद से बेहतर शुरुआत कर रहा है। वहीं, सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपेक्षित हल्की बढ़त बनाए हुए दिख रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अहमियत जिला पंचायतों कीजिला पंचायतों के नतीजों को राजनीतिक ताकत का सबसे अहम पैमाना माना जाता है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ को जिला पंचायतों में कुछ बढ़त मिली दिख रही है, जबकि ग्राम पंचायतों में माकपा की स्थिति मजबूत बनी हुई है। ब्लॉक पंचायतों और कई नगर निगमों के वार्...
लोकसभा में गरजे राजीव प्रताप रूडी: ‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में नहीं होगा’ — लालू-राबड़ी परिवार पर तीखा तंज
Bihar, Politics, State

लोकसभा में गरजे राजीव प्रताप रूडी: ‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में नहीं होगा’ — लालू-राबड़ी परिवार पर तीखा तंज

नई दिल्ली/छपरा।लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद और छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी का एक बयान सियासी हलकों में तीखी चर्चा का विषय बन गया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार पर ऐसा तंज कसा, जिसने सदन से लेकर सोशल मीडिया तक राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा,“मैं उसी राज्य से आता हूं, जहां एक मुख्यमंत्री जेल चला जाता है और अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देता है। यही लोकतंत्र की परिभाषा है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं अध्यक्ष महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में तो क्या, शायद दुनिया में कहीं नहीं होगा। एक ही खानदान के सभी लोगों से मैंने चुनाव लड़ा है, जिनमें दो-दो राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।” रूडी ने आगे कहा कि एक ही परिवार के लगभग सभी सदस्यों से उनका चुनावी मुकाबला ह...
रोहिणी आचार्य को जेडीयू का सुरक्षा ऑफर, आरजेडी की चुप्पी—‘मायके’ वाली पोस्ट से बढ़ी लालू परिवार की सियासी टेंशन
BIHAR, Politics

रोहिणी आचार्य को जेडीयू का सुरक्षा ऑफर, आरजेडी की चुप्पी—‘मायके’ वाली पोस्ट से बढ़ी लालू परिवार की सियासी टेंशन

पटना।आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए गए सार्वजनिक बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सिंगापुर में रह रहीं रोहिणी आचार्य की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न सिर्फ सियासी बहस छेड़ दी, बल्कि अब जेडीयू ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा देने की पेशकश कर दी है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर आरजेडी और लालू परिवार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। जेडीयू का स्पष्ट संदेश—बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि रोहिणी आचार्य की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा,“बेटियों की सुरक्षा और अधिकार हमारे लिए सबसे अहम हैं। रोहिणी आचार्य की चिंताओं पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। नीतीश कुमार के दो दशक लंबे शासन में कान...
यूरोप में छुट्टियां, बिहार में सियासी सवाल—तेजस्वी यादव के वीडियो पर सोशल मीडिया में घमासान
Bihar, Politics, State

यूरोप में छुट्टियां, बिहार में सियासी सवाल—तेजस्वी यादव के वीडियो पर सोशल मीडिया में घमासान

पटना।बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को लेकर है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद और शीतकालीन सत्र के बीच तेजस्वी यादव का यूरोप रवाना होना सियासी बहस का विषय बन गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने तेजस्वी यादव का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया, जिसके बाद नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं का तूफान खड़ा हो गया। ‘साहब बनके कैसा तन गया’—वीडियो ने बढ़ाया विवाद बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में तेजस्वी यादव ब्लू सूट और आसमानी शर्ट में, क्लीन शेव लुक में टहलते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्मी गाना—“साहब बनके कैसा तन गया”—बज रहा है। वीडियो किसी लग्जरी लोकेशन का प्रतीत होता है, जहां पूल लाउंजर, डेक चेयर और आरामदायक कुर्सियां दिखाई दे रही हैं।वीडियो में तेजस्वी यादव पूरी तरह रिलैक्स और छुट्टी के मूड में नजर आते हैं...
मोहन सरकार के दो साल: 48 घंटे में ‘कट्टर’ फैसले, निवेश के दावे और पांच बड़ी चुनौतियों की कसौटी
Madhya Pradesh, Politics, State

मोहन सरकार के दो साल: 48 घंटे में ‘कट्टर’ फैसले, निवेश के दावे और पांच बड़ी चुनौतियों की कसौटी

भोपाल।मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार को सत्ता संभाले दो साल पूरे हो चुके हैं। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन यादव ने शुरुआती दिनों में ही तेज और सख्त फैसलों से यह संकेत दे दिया था कि उनकी सरकार ‘फैसले लेने में देरी’ के मूड में नहीं है। हालांकि दो साल के इस सफर में जहां निवेश, नक्सल नियंत्रण और प्रशासनिक सख्ती जैसे मुद्दों पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के आरोप और मुख्यमंत्री के विवादास्पद बयान सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही 48 घंटे में तीन ताबड़तोड़ फैसले शपथ ग्रहण के महज 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन ऐसे फैसले लिए, जिनसे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई।धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण, खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर सख्ती, और अपरा...