नई नवेली बहू के हाथों बना स्नैक्स खाकर बेहोश हुए 9 ससुराली, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार — मंदसौर में सनसनीखेज वारदात
मंदसौर। नंदवेल गांव में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। शादी के महज 20 दिन बाद नई बहू ज्योति ने अपने ही ससुराल वालों को जहर देकर बेहोश कर दिया और मौका पाकर लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। इस वारदात के बाद पूरा गांव दहशत में है और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
शादी के बाद दिखी संस्कारी, 20 दिन में बदल गई तस्वीर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली ज्योति की शादी 20 नवंबर को मंदसौर के युवक से कराई गई थी।रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुआ था और परिवार ने शादी में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए थे।
रिश्तेदारों का कहना है कि
शुरुआत में ज्योति बहुत संस्कारी, मिलनसार और आज्ञाकारी दिखती थी।
धीरे-धीरे उसने घरवालों का पूरा विश्वास जीत लिया।
लेकिन बुधवार सुबह उसने सबको हैरान कर दिया।
स्नैक्स में मिलाया जहर, 9 लोग हुए बेहोश
परिवार के अन...









