बिहार से 63 लाख से अधिक मजदूरों का पलायन! टाटा इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक की रिपोर्ट से हड़कंप
पटना। बिहार से होने वाला मौसमी प्रवासन राज्य की सबसे गंभीर सामाजिक-आर्थिक समस्याओं में से एक बन गया है। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर गुरुवार से पटना स्थित अनुग्रह नारायण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (एएन सिन्हा संस्थान) में दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श की शुरुआत हुई। देश के कई राज्यों—गुजरात, केरल, राजस्थान, दिल्ली और झारखंड—से आए शिक्षाविदों, श्रमिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।
इस परामर्श का मुख्य उद्देश्य प्रवासन के बढ़ते कारणों को समझना, मौजूदा नीतियों का आकलन करना और प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए ठोस सुझाव तैयार करना था।
पूर्व निदेशक का बड़ा खुलासा: 63 लाख से अधिक मजदूर बिहार छोड़ने को मजबूर
कार्यक्रम के दौरान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पूर्व निदेशक पुष्पेंद्र कुमार ने चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया।उन्होंने ...









