राजस्थान की महिला नेताओं पर प्रियंका गांधी की नजरें, संजना-जाहाना फैक्टर बना चर्चा का केंद्र
जयपुर: राजस्थान की दो प्रमुख महिला नेताओं संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती को कांग्रेस हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद संजना जाटव को मध्य प्रदेश प्रभारी और रेहाना रियाज को महाराष्ट्र प्रभारी बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के पीछे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का राजस्थान पर विशेष फोकस और महिला नेताओं को आगे बढ़ाने का एजेंडा है।
संजना जाटव : कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी
संजना जाटव केवल 25 साल की उम्र में धौलपुर-भरतपुर लोकसभा सीट से सांसद बनी थीं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का रिकॉर्ड तोड़ा। सियासी जानकारों का मानना है कि सचिन पायलट और प्रियंका गांधी की ओर से मिले समर्थन ने संजना को इस मुकाम तक पहुंचाया। बताया जाता है कि सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से संजना जाटव की मुलाकात करवाई थी, तभी से वह प्रियंका की...









