इक्विटी में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, गोल्ड ईटीएफ की चमक फीकी पड़ी
नई दिल्ली: विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड निवेशकों ने नवंबर महीने में फिर से बाजार पर भरोसा जताया। इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 21% बढ़कर लगभग 29,911 करोड़ रुपये हो गया। यह तीन महीने की गिरावट के बाद निवेश में वापसी का संकेत है।
इक्विटी स्कीमों में जोरदार वापसीइंडस्ट्री बॉडी AMFI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार निवेश की वजह से इक्विटी स्कीमों ने मजबूती बनाए रखी। हालांकि SIP के जरिए निवेश में मामूली कमी देखी गई।
सुरक्षित निवेश की मांग में कमीसुरक्षित निवेश की ओर रुझान घटा और Gold ETFs में निवेश अक्टूबर के 7,743 करोड़ रुपये से घटकर नवंबर में 3,742 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, डेट फंड्स से भारी पैसा निकला। नवंबर में डेट MF से 25,692 करोड़ रुपये, ओवरनाइट फंड्स से 37,624 करोड़, और लिक्विड फंड्स से 14,051 करोड़ रुपये निकाले गए।
...









