लोअर सर्किट में फंसा रिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर, इनकम टैक्स छापों का शक
नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी के बावजूद रिफेक्स इंडस्ट्रीज (Refex Industries) का शेयर 20% के लोअर सर्किट तक गिर गया और 254.35 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी और उसके अधिकारियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को माना जा रहा है।
कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि 9 दिसंबर से शुरू हुए ये सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वे पूरी तरह से जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं और बिजनेस ऑपरेशन्स बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं।
पिछले सालों में शानदार रिटर्न, अब आई गिरावटरिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर सितंबर 2022 में 35 रुपये पर था। दो साल में यह शेयर बढ़कर 574 रुपये तक पहुंचा, यानी निवेशकों को 1500% से ज्यादा रिटर्न दिया। लेकिन सितंबर 2024 के बाद से इसमें गिरावट शुरू हुई और अब यह शेयर अपनी कीमत का आधा से भी कम होकर 254....









