सफलता की मिसाल: गंवार कहने वालों को दिया जवाब, ₹1 लाख से शुरू कर खड़ा किया ₹2.5 करोड़ का कारोबार
नई दिल्ली। आम धारणा है कि युवा शहर की चमक-दमक छोड़कर गांव लौटना पसंद नहीं करते। लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले के 24 वर्षीय प्रिंस शुक्ला ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। बेंगलुरु की अच्छी नौकरी छोड़कर उन्होंने अपने गांव में कृषि-स्टार्टअप ‘एग्रेट’ (AGRATE) की शुरुआत की। शुरू में लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाया और उन्हें 'गंवार' तक कह डाला। लेकिन प्रिंस ने हार नहीं मानी।
आज, उनके इस प्रयास ने सिर्फ किसानों की जिंदगी ही नहीं बदली, बल्कि सालाना 2.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर भी खड़ा कर दिया। इसकी शुरुआत उन्होंने मात्र 1 लाख रुपये से की थी। प्रिंस ने साबित कर दिया कि खेती भी आधुनिक सोच और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के जरिए एक सफल और आकर्षक व्यवसाय बन सकती है।
नौकरी छोड़कर गांव में वापसी
प्रिंस शुक्ला का जन्म पूर्णिया जिले के एक छोटे गांव में हुआ। बचपन से ही उन्होंने किसानों की मुश्किलें देखी। बीएससी एग्...









