बिटकॉइन गिरा 90,000 डॉलर से नीचे, निवेशकों में बढ़ा तनाव
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को यह सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुँच गई और पहली बार 90,000 डॉलर से नीचे कारोबार करने लगी।
अक्टूबर में बिटकॉइन की कीमत 126,000 डॉलर के पार थी, लेकिन उसके बाद लगभग 30% की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजार में मंगलवार को बिटकॉइन 2% गिरकर 89,953 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता और शेयर बाजारों में नरमी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों को दबा रही है।
ईथर पर भी दबाव
दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी महीनों से दबाव में है। अगस्त में यह 4,955 डॉलर से ऊपर थी, लेकिन अब लगभग 40% की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को यह 2,997 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक बड़े निवेशकों द्वारा अपनी ...









