Wednesday, December 17

महोबा में लड़कियों ने मनचले को सरेआम सिखाया सबक, लात-जूते से हुई जमकर पिटाई

उपेंद्र द्विवेदी, महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में छात्राओं ने मनचले युवक की हरकतों का ऐसे जवाब दिया कि सड़क पर मौजूद लोग हैरान रह गए। शनिवार दोपहर जनपद मुख्यालय के व्यस्त रामकथा मार्ग पर दो छात्राओं ने 15 दिनों से पीछा कर तंग कर रहे युवक को पकड़कर बीच बाजार लात-जूते और घूंसों से सबक सिखाया।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मात्र 12 सेकेंड में छात्राओं ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे दबोच लिया। युवक हाथों से चेहरा ढकते हुए अपने बचाव की कोशिश करता रहा, लेकिन लड़कियों की निडरता के आगे उसका कोई बस नहीं चला।

जानकारी के अनुसार, युवक कोचिंग जाते समय छात्राओं का पीछा कर अशोभनीय इशारे करता और रास्ता रोकने की कोशिश करता था। पहले छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार बढ़ती अभद्रता के बाद उन्होंने खुद सख्ती दिखाई।

सड़क पर इस निडर कदम को देख लोग चकित रह गए, लेकिन किसी ने भी लड़कियों को रोकने का साहस नहीं जुटाया। अब सोशल मीडिया पर छात्राओं की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। छात्राओं से तथ्य जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और छेड़खानी जैसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Leave a Reply