गाजा से 150 फिलिस्तीनियों को लेकर दक्षिण अफ्रीका पहुंचा रहस्यमय हवाई जहाज, जोहांसबर्ग एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
15 नवम्बर 2025, जोहांसबर्ग:दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में एक हवाई जहाज ने शुक्रवार को लैंडिंग की, जिससे बड़ा हड़कंप मच गया। विमान में 150 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक सवार थे, जो गाजा से आए थे। इन यात्रियों के पास यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, जिस कारण उन्हें विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी गई। कई घंटे तक वे विमान में ही रोके गए, जिसके बाद इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया।
देर रात तक विमान में ही रहे यात्रीदक्षिण अफ्रीका की सीमा एजेंसी ने जानकारी दी कि यह चार्टर्ड विमान बृहस्पतिवार सुबह जोहांसबर्ग के ओ आर ताम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, लेकिन यात्रियों को देर रात तक उतारने की अनुमति नहीं दी गई। दरअसल, जब इन यात्रियों से आव्रजन प्रक्रिया के दौरान पूछताछ की गई, तो वे यह नहीं बता पाए कि वे दक्षिण अफ्रीका में कहां और कितने समय तक रहेंगे। इसके अलावा, उनके पास...









