हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से पूछा बड़ा सवाल: मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल और क्राइम में धकेलने के अलावा क्या किया?
कोलकाता/पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारतपुर से विधायक हुमायूं कबीर, जिन्हें हाल ही में टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया था, अब राजनीतिक मैदान में किंगमेकर की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।
कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें गद्दार कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वे इसका सही जवाब देंगे। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने मुसलमानों का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया और उनके लड़कों को अपराध की ओर धकेला। कबीर ने साफ किया कि उनका दल दोनों समुदायों—मुसलमान और हिंदू—के खिलाफ संघर्ष करेगा और धर्मनिरपेक्ष राजनीति का पालन करेगा।
बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दुश्मनकबीर ने कहा कि उनके लिए टीएमसी और बीजेपी दोनों ही दुश्मन हैं, और उनका उद्देश्य दोनों को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने...









