‘टीम राहुल’ vs ‘टीम प्रियंका’: कांग्रेस में खुली अंदरूनी कलह, पूर्व MLA ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
कटक। ओडिशा के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोक्विम ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हटाने की मांग करते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेद के रूप में पेश किया है।
भाजपा का आरोप
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के अंदर ‘टीम प्रियंका’ बनाम ‘टीम राहुल’ की टकराहट अब खुले तौर पर सामने आ गई है। उन्होंने बताया कि मोक्विम के पत्र में यह कहा गया है कि 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदा नेतृत्व क्षमता पार्टी और युवाओं के बीच तालमेल नहीं बिठा पा रही है। पत्र में यह भी उल्लेख था कि कांग्रेस नेतृत्व और भारतीय युवाओं के बीच गहरा और बढ़ता हुआ अंतर दिख रहा है।
पूर्व विधायक का बयान
मोहम्मद मोक्विम ने कहा कि पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है और उसे प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे युवा नेताओं की सलाह और ने...








