Tuesday, April 14

State

लोकसभा में गरजे राजीव प्रताप रूडी: ‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में नहीं होगा’ — लालू-राबड़ी परिवार पर तीखा तंज
Bihar, Politics, State

लोकसभा में गरजे राजीव प्रताप रूडी: ‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में नहीं होगा’ — लालू-राबड़ी परिवार पर तीखा तंज

नई दिल्ली/छपरा।लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद और छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी का एक बयान सियासी हलकों में तीखी चर्चा का विषय बन गया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार पर ऐसा तंज कसा, जिसने सदन से लेकर सोशल मीडिया तक राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा,“मैं उसी राज्य से आता हूं, जहां एक मुख्यमंत्री जेल चला जाता है और अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देता है। यही लोकतंत्र की परिभाषा है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं अध्यक्ष महोदय, जैसा इस पार्लियामेंट में तो क्या, शायद दुनिया में कहीं नहीं होगा। एक ही खानदान के सभी लोगों से मैंने चुनाव लड़ा है, जिनमें दो-दो राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।” रूडी ने आगे कहा कि एक ही परिवार के लगभग सभी सदस्यों से उनका चुनावी मुकाबला ह...
नवादा में इंसानियत शर्मसार: मॉब लिंचिंग के शिकार अतहर की मौत, मरने से पहले बयान में बयां की खौफनाक रात
Bihar, State

नवादा में इंसानियत शर्मसार: मॉब लिंचिंग के शिकार अतहर की मौत, मरने से पहले बयान में बयां की खौफनाक रात

नवादा।बिहार के नवादा जिले में मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर को भीड़ की क्रूरता का शिकार बने कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अतहर हुसैन (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले उन्होंने जो बयान दिया, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। नालंदा जिले के लेहरी थाना क्षेत्र के गगन डीह मोहल्ला निवासी अतहर पिछले 20 वर्षों से नवादा क्षेत्र में कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे। 7 दिसंबर को, मौत से दो दिन पहले, उन्होंने एनबीटी संवाददाता के कैमरे पर अपना दर्दनाक ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ दर्ज कराया, जो अब सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला रहा है। नाम पूछते ही शुरू हुआ हैवानियत का खेलअतहर ने अपने बयान में बताया कि डुमरी गांव से लौटते समय 6-7 नशे में धुत युवकों ने उन्हें रोका और नाम पूछा। नाम सुनते ही उन्हें जबर...
फर्जी IAS का फरेब: गोरखपुर से चला करोड़ों की ठगी का साम्राज्य, गिरफ्तारी के बाद गर्लफ्रेंड का ‘मिस यू जानू’ स्टेटस वायरल
State, Uttar Pradesh

फर्जी IAS का फरेब: गोरखपुर से चला करोड़ों की ठगी का साम्राज्य, गिरफ्तारी के बाद गर्लफ्रेंड का ‘मिस यू जानू’ स्टेटस वायरल

गोरखपुर/सीतामढ़ी।बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला गौरव कुमार खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बताकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में वर्षों से ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में किराये के मकान से संचालित इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस भी उसके रौब, रहन-सहन और निजी जिंदगी के किस्सों से हैरान है। गौरव पिछले पांच महीनों से गोरखपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, उसके घर के बाहर हमेशा चार से पांच महंगी कारें खड़ी रहती थीं और हथियारों से लैस गार्ड तैनात रहते थे। इसी दिखावे के दम पर उसने खुद को बड़ा अफसर साबित कर इलाके में ऐसा खौफ बनाया कि किसी को शक तक नहीं हुआ। गर्लफ्रेंड का स्टेटस बना चर्चा का विषयगिरफ्तारी के बाद गौरव की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आ गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसकी तीन गर्लफ्रे...
‘धुरंधर’ पर सपा प्रवक्ता का हमला: पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप, ‘वीर-ज़ारा’ का दिया उदाहरण
State, Uttar Pradesh

‘धुरंधर’ पर सपा प्रवक्ता का हमला: पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप, ‘वीर-ज़ारा’ का दिया उदाहरण

गाजियाबाद।आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और ग्रेटर नोएडा के दादरी से नेता राजकुमार भाटी ने फिल्म पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने वाली करार दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छिड़ गई है। “फिल्म और साहित्य में पाकिस्तान फोबिया” मीडिया से बातचीत में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भारत के साहित्यकारों और फिल्म निर्माताओं में लंबे समय से “पाकिस्तान फोबिया” देखने को मिलता है।उन्होंने कहा,“हमारे यहां कई कवि और फिल्मकार पाकिस्तान को गाली देकर तालियां और लोकप्रियता बटोरते हैं। वीर रस के नाम पर पाकिस्तान को कोसना एक चलन बन गया है, जबकि साहित्य और सिनेमा का काम नफरत नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना है।” ‘धुरंधर’ पर सीधा आरोप राजकुमार भाटी ने ‘धुरंधर’ ...
यूरोप में छुट्टियां, बिहार में सियासी सवाल—तेजस्वी यादव के वीडियो पर सोशल मीडिया में घमासान
Bihar, Politics, State

यूरोप में छुट्टियां, बिहार में सियासी सवाल—तेजस्वी यादव के वीडियो पर सोशल मीडिया में घमासान

पटना।बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को लेकर है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद और शीतकालीन सत्र के बीच तेजस्वी यादव का यूरोप रवाना होना सियासी बहस का विषय बन गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने तेजस्वी यादव का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया, जिसके बाद नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं का तूफान खड़ा हो गया। ‘साहब बनके कैसा तन गया’—वीडियो ने बढ़ाया विवाद बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में तेजस्वी यादव ब्लू सूट और आसमानी शर्ट में, क्लीन शेव लुक में टहलते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्मी गाना—“साहब बनके कैसा तन गया”—बज रहा है। वीडियो किसी लग्जरी लोकेशन का प्रतीत होता है, जहां पूल लाउंजर, डेक चेयर और आरामदायक कुर्सियां दिखाई दे रही हैं।वीडियो में तेजस्वी यादव पूरी तरह रिलैक्स और छुट्टी के मूड में नजर आते हैं...
मोहन सरकार के दो साल: 48 घंटे में ‘कट्टर’ फैसले, निवेश के दावे और पांच बड़ी चुनौतियों की कसौटी
Madhya Pradesh, Politics, State

मोहन सरकार के दो साल: 48 घंटे में ‘कट्टर’ फैसले, निवेश के दावे और पांच बड़ी चुनौतियों की कसौटी

भोपाल।मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार को सत्ता संभाले दो साल पूरे हो चुके हैं। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन यादव ने शुरुआती दिनों में ही तेज और सख्त फैसलों से यह संकेत दे दिया था कि उनकी सरकार ‘फैसले लेने में देरी’ के मूड में नहीं है। हालांकि दो साल के इस सफर में जहां निवेश, नक्सल नियंत्रण और प्रशासनिक सख्ती जैसे मुद्दों पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के आरोप और मुख्यमंत्री के विवादास्पद बयान सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही 48 घंटे में तीन ताबड़तोड़ फैसले शपथ ग्रहण के महज 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन ऐसे फैसले लिए, जिनसे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई।धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण, खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर सख्ती, और अपरा...
बिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा, पहली बार 3 ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर भी बने हिस्सा
Bihar, State

बिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा, पहली बार 3 ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर भी बने हिस्सा

नालंदा।बिहार पुलिस की ताकत में शनिवार को एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई, जब 2023 बैच के 1,218 प्रशिक्षित सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) औपचारिक रूप से पुलिस बल में शामिल हो गए। राजगीर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के साथ इन सभी प्रशिक्षुओं ने अपना कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली, जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से राजगीर हॉकी मैदान पहुंचे, इसके बाद वाहन से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र आए। 1218 दारोगाओं में 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल इस बैच में कुल 779 पुरुष, 436 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर प्रशिक्षु शामिल हैं। यह बिहार पुलिस के इतिहास में पहली बार है जब ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने दारोगा पद पर सफलता हासिल की है, जिसे सामाजिक समावेशन की ...
5 अंकों की सैलरी लेने के बावजूद खुद को बेरोजगार बताया, हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता याचिका पर लगाई सख्त रोक
State, Uttar Pradesh

5 अंकों की सैलरी लेने के बावजूद खुद को बेरोजगार बताया, हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता याचिका पर लगाई सख्त रोक

प्रयागराज।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता से जुड़े एक अहम मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जो महिला स्वयं कमाने में सक्षम है और अपने भरण-पोषण की व्यवस्था कर सकती है, वह पति से मेंटेनेंस पाने की हकदार नहीं हो सकती। कोर्ट ने यह भी कहा कि अदालत से किसी प्रकार की जानकारी छिपाना न केवल गलत है, बल्कि इससे सहानुभूति पाने का अधिकार भी समाप्त हो जाता है। आय छिपाने पर नहीं मिलेगी राहत जस्टिस मदनपाल सिंह की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि यदि पत्नी अपनी नौकरी और आय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाती है, तो वह दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण पाने की अधिकारी नहीं मानी जा सकती। ऐसे मामलों में अदालत को किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतनी चाहिए। फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द हाईकोर्ट ने पति द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए फैमिली कोर्ट के उस ...
धुरंधर की तारीफ कर विवादों में घिरीं इल्तिजा मुफ्ती, सोशल मीडिया पर तंज और सवालों की बौछार
Jammu and Kashmir, State

धुरंधर की तारीफ कर विवादों में घिरीं इल्तिजा मुफ्ती, सोशल मीडिया पर तंज और सवालों की बौछार

मुंबई।निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के एक सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस और चर्चा—दोनों में मजबूती से टिकी हुई है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, वहीं इसके राजनीतिक संदर्भ और आतंकवाद को दिखाने के नजरिए को लेकर बहस भी जारी है। इसी बीच फिल्म की खुलकर तारीफ कर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती खुद विवादों के केंद्र में आ गई हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ की सराहना करते हुए इसे एक सशक्त और दिलचस्प फिल्म बताया। आमतौर पर अपने बेबाक और स्पष्ट राजनीतिक विचारों के लिए पहचानी जाने वाली इल्तिजा का यह रुख कई लोगों के लिए अप्रत्याशित साबित हुआ। “महिलाओं को शोपीस नहीं बनाया गया” इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि तमाम विवादों और मिली-जुली प्रतिक्र...
बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर की घोषणा, बीजेपी ने पोस्टर लगाकर एक रुपये का दान मांगा
Politics, State, West Bengal

बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब राम मंदिर की घोषणा, बीजेपी ने पोस्टर लगाकर एक रुपये का दान मांगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक प्रतीकों की राजनीति एक बार फिर गरमाने लगी है। हाल ही में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मॉडल मस्जिद की नींव रखी थी, वहीं अब कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में अयोध्या स्टाइल राम मंदिर निर्माण के पोस्टर लगने से राजनीतिक माहौल और गरमाया है। पोस्टरों में चार बीघा जमीन पर अयोध्या जैसा राम मंदिर बनाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, ओल्ड-एज होम और अन्य वेलफेयर सुविधाओं का बड़ा प्रोजेक्ट भी घोषित किया गया है। पोस्टर स्थानीय बीजेपी नेता और पार्टी की बिधाननगर यूनिट के पूर्व अध्यक्ष संजय पोयरा के नाम से लगाए गए हैं। भूमिपूजन 26 मार्च को, राम नवमी पर होगा शिलान्याससंजय पोयरा ने इसे राम राज्य की अवधारणा पर आधारित सोशल-स्पिरिचुअल मूवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि राम के राज्य में राम का मंदिर जरूर होना च...