मटन-चिकन भूल जाइए… अब अंडा भी नहीं! पालीताना बना दुनिया का पहला शुद्ध शाकाहारी शहर
अहमदाबाद। क्या आप कल्पना कर सकते हैं किसी ऐसे शहर की, जहां मटन, चिकन तो दूर — अंडे तक के दर्शन न हों? जी हां, गुजरात के पालीताना शहर ने यह कर दिखाया है। जैन धर्म की आस्था के इस तीर्थनगरी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए खुद को दुनिया का पहला शुद्ध शाकाहारी शहर घोषित कर दिया है। अब यहां मांस, मछली, अंडा या किसी भी प्रकार का नॉनवेज भोजन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
यह अभूतपूर्व फैसला जैन मुनियों के लंबे संघर्ष के बाद संभव हुआ है। साल 2014 में करीब 200 जैन मुनियों ने 250 घंटे की भूख हड़ताल की थी, जिसके दौरान उन्होंने कसाई की दुकानों को बंद करने और पशु वध पर रोक लगाने की मांग की थी। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए गुजरात सरकार ने मांस, अंडे और पशु वध पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
सरकार ने इस आदेश के साथ सख्त दंडात्मक प्रावधान भी जोड़े हैं ताकि कोई भी व्यक्ति या व्यवसाय इस नियम का उल्...









