बिहार: कांग्रेस की ‘दुर्गति’ के बीच भी दो विधायक बने ‘हीरो’, मोदी मैजिक को किया बेअसर
पटना/अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद फारबिसगंज और चनपटिया सीटों से पार्टी के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर बड़े राजनीतिक झटके दिए। मनोज विश्वास और अभिषेक रंजन ने अपने क्षेत्रों में दो-दो बार के भाजपा विधायक को हराकर साबित कर दिया कि कांग्रेस अभी भी लोक स्तर पर प्रभाव रखती है।
कांग्रेस के छह विधायक
इस चुनाव में कांग्रेस ने कुल 61 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल छह विधायक जीत पाए। सीमांचल क्षेत्र से मनोज विश्वास (फारबिसगंज), आबिदुर रहमान (अररिया), मोहम्मद कमरुल होदा (किशनगंज), मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) और चंपारण क्षेत्र से अभिषेक रंजन (चनपटिया) और सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकिनगर) विजयी रहे।
फारबिसगंज में भाजपा को झटका
फारबिसगंज में मनोज विश्वास ने 35 साल से चले आ रहे भाजपा के दबदबे को तोड़ दिया। उन्होंने विद्या ...









