बड़े-बड़े दावे… और नतीजों में हवा टाइट, तेजस्वी यादव ने दोहराई नकुलनाथ की वही घातक गलती
भोपाल/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राजनीतिक आत्मविश्वास और असफल दावों की कहानी फिर से साबित कर दी। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की जीत का दावा 4 दिन पहले ही कर दिया था और कहा था कि वे 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने एनडीए पर चुनाव आयोग और केंद्रीय पुलिस बल की मदद लेने का आरोप लगाया।
लेकिन जनता का जनादेश और वास्तविक मतगणना ने एनडीए को सबसे बड़ा दल बनाकर विपक्ष की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। तेजस्वी यादव के पूर्वानुमान सोशल मीडिया पर वायरल मीम का हिस्सा बन गए।
इतिहास दोहराया गयायह पहला मौका नहीं है जब नेता अति-आत्मविश्वास में फंस गए। 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम घोषित कर दिया था। छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने मतगणना से पहले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया था। तब भी भारी उम्मीदों और दावों का ...









