सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया
क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप, मुंबई कोर्ट ने भेजा नोटिसमुंबई/नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके परिवार से जुड़ा है। अभिनेत्री ने अपने पति, ऑस्ट्रियाई होटल व्यवसायी पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए मुंबई में केस दर्ज कराया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंबई की एक अदालत ने हाग को नोटिस भेजा है।
सूत्रों के अनुसार, यह कानूनी कार्रवाई तब हुई जब सेलिना ने यूएई में 14 महीने से हिरासत में रखे गए अपने बड़े भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया पर भी अपने भाई की रिहाई और सुरक्षित वापसी की मांग कर रही हैं।
कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत
'न्यूज़ 18 शोशा' की रिपोर्ट के मुताबिक,...









