Tuesday, December 16

Education

नीला समंदर, प्रकाश और रमन प्रभाव… कैसे सीवी रमन की खोज ने बदल दिया भारत का चेहरा
Education

नीला समंदर, प्रकाश और रमन प्रभाव… कैसे सीवी रमन की खोज ने बदल दिया भारत का चेहरा

हैदराबाद/नई दिल्ली: 7 नवंबर 2025 को भारत महान वैज्ञानिक डाॅ. चंद्रशेखर वेंकटरमन रमन की जयंती मना रहा है। समंदर की नीली लहरों को देखकर सवाल करना, उनके बचपन की जिज्ञासा थी, जिसने उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में भारत और दुनिया के लिए इतिहास रचने वाला बना दिया। छोटे से सफर की बड़ी शुरुआतरमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को त्रिची (तिरुचिरापल्ली), मद्रास प्रेसिडेंसी में हुआ। बचपन से ही उनकी बुद्धिमत्ता और विज्ञान में रुचि दिखाई दी। मात्र 11 साल की उम्र में 10वीं पास कर वे प्रथम स्थान पर रहे। 1903 में 14 साल की उम्र में उन्हें हौस्टल भेजा गया, जहां उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से ग्रेजुएशन पूरा किया। 1904 में उन्हें फिजिक्स और इंग्लिश में मेडल भी मिला। पहली रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय पहचान18 साल की उम्र में रमन का पहला रिसर्च पेपर Philosophical Magazine में प्रकाशित हुआ। इसके बाद ब्रिटिश वैज्ञानिक...