Tuesday, December 16

PCOS के अनचाहे फेशियल हेयर से परेशान? एक्सपर्ट के बताए 5 नेचुरल नुस्खे आजमाएं

अगर आप पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं और चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान हैं, तो आप अकेली नहीं हैं। PCOS एक आम हार्मोनल समस्या है, जिसमें पुरुष हार्मोन एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। इसके चलते चेहरे, छाती और पीठ पर बालों का बढ़ना सामान्य से अधिक हो जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

अधिकांश महिलाएं इस वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करती हैं और बाल हटाने के लिए वैक्सिंग या लेजर जैसी प्रक्रियाओं का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही डाइट के जरिए भी इस समस्या को नेचुरली कम किया जा सकता है?

जानी-मानी डाइटीशियन और PCOS एक्सपर्ट Tallene Hacatoryan ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताया, जो टेस्टोस्टेरोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और अनचाहे बालों की समस्या को कम करते हैं।

1. सैल्मन

सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह सूजन कम करने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे और शरीर पर अनचाहे बालों की वृद्धि को रोका जा सकता है।

2. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये DHT (टेस्टोस्टेरोन का शक्तिशाली रूप) को रोकने में मदद करते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स के आसपास जमा होकर बालों के उगने का कारण बनता है।

3. हल्दी

हल्दी आयुर्वेद में औषधि के रूप में जानी जाती है। यह DHT को ब्लॉक करती है और शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसे रोज़मर्रा के खाने में शामिल करना आसान है और यह प्राकृतिक रूप से लाभकारी है।

4. स्पियरमिंट टी

स्पियरमिंट टी PCOS की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह अतिरिक्त टेस्टोस्टेरोन को कम करने में मदद करती है, जिससे अनचाहे बालों की समस्या में राहत मिलती है।

5. बेरीज

बेरीज में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो DHT को ब्लॉक करता है और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करता है। रोज़ाना बेरीज का सेवन आपके चेहरे और शरीर से अनचाहे बालों को कम करने में मदद कर सकता है।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी दवा या उपचार के विकल्प के रूप में इसे न लें। PCOS और हार्मोनल असंतुलन के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Reply