Friday, December 19

World

तुर्की-पाकिस्तान रक्षा सहयोग तेज, लड़ाकू ड्रोन फैक्ट्री और पांचवीं पीढ़ी के जेट प्रोग्राम पर बातचीत
World

तुर्की-पाकिस्तान रक्षा सहयोग तेज, लड़ाकू ड्रोन फैक्ट्री और पांचवीं पीढ़ी के जेट प्रोग्राम पर बातचीत

अंकारा/इस्लामाबाद। तुर्की और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग नई ऊँचाइयों पर पहुँच गया है। तुर्की अब पाकिस्तान में अटैक ड्रोन असेंबलिंग फैक्ट्री लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों ने पाकिस्तान को तुर्की के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोग्राम KAAN में शामिल करने पर भी बातचीत तेज कर दी है। ड्रोन फैक्ट्री की योजना तुर्की अपनी डिफेंस इंडस्ट्री को वैश्विक बाजार में फैलाने के लिए पाकिस्तान में एक प्लांट खोलने की योजना बना रहा है। यह फैक्ट्री स्टेल्थ और लंबे समय तक चलने वाले ड्रोन प्लेटफॉर्म का निर्माण करेगी, जिनका इस्तेमाल दोनों देशों की सेनाओं में किया जाएगा। अक्टूबर से दोनों पक्षों के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय और पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने अभी तक इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री में तेजी जन...
तुर्की ने S-400 छोड़ा, अमेरिका से F-35 जेट डील करने की तैयारी, भारत और इजरायल के लिए बढ़ा खतरा
World

तुर्की ने S-400 छोड़ा, अमेरिका से F-35 जेट डील करने की तैयारी, भारत और इजरायल के लिए बढ़ा खतरा

अंकारा। तुर्की की एर्दोगन सरकार रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से किनारा कर अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीदने की दिशा में बढ़ रही है। अमेरिकी राजदूत टॉम बराक ने बताया कि तुर्की ने S-400 के ऑपरेशनल इश्यू को हल कर लिया है और जल्द ही अमेरिका के साथ नई डील को अंतिम रूप देगा। S-400 हटने से अमेरिका के साथ संबंध सुधरेंगे तुर्की ने करीब एक दशक पहले रूस से S-400 सिस्टम खरीदा था। साल 2019 में इसी वजह से तुर्की F-35 प्रोग्राम से बाहर हो गया था। अमेरिका का दावा था कि S-400, F-35 की क्षमता को कमजोर कर सकता है। अब S-400 को हटाने से नाटो में दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की संभावना है और तुर्की को अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा। तुर्की को F-35 से फायदे अमेरिका के साथ रणनीतिक और सैन्य संबंध मजबूत होंगे। F-35 की स्टील्थ तकनीक से तुर्की को अपने फिफ्थ-जेनरेशन लड़ाकू विमान विकसि...
पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच फिर बढ़ा तनाव, डूरंड लाइन पर गोलीबारी में 4 आम लोग शहीद
World

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच फिर बढ़ा तनाव, डूरंड लाइन पर गोलीबारी में 4 आम लोग शहीद

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर जंग जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार देर रात डूरंड लाइन बॉर्डर के पास दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने पुष्टि की कि दोनों तरफ से हमले हुए और इसमें कई लोग घायल हुए। पाकिस्तानी हमलों में आम लोग शहीद अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के हमलों में स्पिन बोल्डक के माजल गली और लुकमान गांव में कम से कम 4 आम लोग शहीद हो गए, जबकि 4 अन्य घायल हुए। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान स्पिन बोल्डक और आसपास के इलाकों में आम लोगों को निशाना बना रहा है। तालिबान ने पाकिस्तान पर सीजफायर तोड़ने का भी आरोप लगाया। पाकिस्तान का पलटवार वहीं, पाकिस्तान ने अफगान सेना पर चमन ब...
फ्रांस के ग्वाडेलूप में क्रिसमस इवेंट पर कार ने रौंदा भीड़, 10 मौतें, कई घायल
World

फ्रांस के ग्वाडेलूप में क्रिसमस इवेंट पर कार ने रौंदा भीड़, 10 मौतें, कई घायल

पेरिस/ग्वाडेलूप। फ्रांस के कैरिबियन क्षेत्र ग्वाडेलूप में क्रिसमस के मौके पर खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक शख्स ने कार लेकर भीड़ में घुसकर लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा या जानबूझकर हमला? घटना सैंटे-ऐन के शोएल्चर स्क्वायर में टाउन हॉल और चर्च के सामने हुई। रेडियो कैरिबियन इंटरनेशनल (RCI) की रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद गवाहों का कहना है कि ड्राइवर को शायद गाड़ी चलाते समय कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी। हालांकि, इस थ्योरी की अधिकारी पुष्टि अभी बाकी है। ड्राइवर मौके पर ही मौजूद है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। आपातकालीन प्रतिक्रिया घटना स्थल पर फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस तैनात किए गए। शहर के मेयर ने पी...
पुतिन के भारत दौरे पर पूर्व पेंटागन अधिकारी का अनोखा विश्लेषण: ट्रंप को मिलना चाहिए नोबेल!
World

पुतिन के भारत दौरे पर पूर्व पेंटागन अधिकारी का अनोखा विश्लेषण: ट्रंप को मिलना चाहिए नोबेल!

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर अमेरिकी पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने एक अनोखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन का भारत में शानदार स्वागत रूस के लिए बेहद सकारात्मक रहा, लेकिन इसके लिए क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जाना चाहिए। रुबिन ने कहा कि ट्रंप की भूमिका इतनी अहम थी कि उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार तक मिलना चाहिए। पेंटागन अधिकारी ने कहा- अमेरिका को भारी नुकसान रुबिन ने ANI से बातचीत में कहा कि नई दिल्ली में पुतिन को जो सम्मान मिला, वह शायद दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। उन्होंने कहा, “इस रिश्ते को बनाने में ट्रंप की भूमिका नजरअंदाज नहीं की जा सकती। ट्रंप ने भारत और रूस के बीच बढ़ते संबंधों का मार्ग प्रशस्त किया।” उन्होंने सवाल किया कि इस दौरे के दौरान साइन किए गए कितने समझौते वास्तविक सहयोग में बदलेंगे और कित...
पुतिन ने पाकिस्तान के नैरेटिव को किया ध्वस्त, तालिबान को लेकर कही बड़ी बात
World

पुतिन ने पाकिस्तान के नैरेटिव को किया ध्वस्त, तालिबान को लेकर कही बड़ी बात

मॉस्को/इस्लामाबाद। रूस के राष्ट्रपति वलादिमिर पुतिन ने अफगानिस्तान में तालिबान के शासन को लेकर पाकिस्तान की कथित नरेटिव को एक झटके में ध्वस्त कर दिया है। पुतिन ने कहा कि तालिबान का शासन अफगानिस्तान में एक सच्चाई है और इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तालिबान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय है और उसने देश में अफीम के उत्पादन पर भी रोक लगा दी है। तालिबान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुतिन ने इंडिया टुडे के साथ साक्षात्कार में कहा, “हर देश में समस्याएं होती हैं और अफगानिस्तान भी अलग नहीं है। तालिबान स्पष्ट रूप से अफगानिस्तान में हालात को नियंत्रित कर रहा है। यह संगठन आतंकवादी समूहों जैसे इस्लामिक स्टेट और अन्य संगठन से लड़ने के कई कदम उठा रहा है। यह हम भी अच्छी तरह जानते हैं।” तालिबान से संबंध की वजह रूसी राष्ट्रपति ने अफगान सरकार के साथ संबंध स्थापित करने की ...
पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच बॉर्डर पर फिर शुरू हुई गोलीबारी, पाक सेना 20 पोस्ट छोड़कर पीछे हटी
World

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच बॉर्डर पर फिर शुरू हुई गोलीबारी, पाक सेना 20 पोस्ट छोड़कर पीछे हटी

इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर शुक्रवार देर रात फिर से भारी गोलीबारी हुई, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बिगड़ गई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस झड़प की पुष्टि की है। अफगान तालिबान का दावा अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हमले किए। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा खतरों के जवाब में की गई। पाकिस्तान का जवाब पाकिस्तानी सरकार ने अफगान सेना पर चमन सीमा पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह अलर्ट है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना को हालात के दबाव में 20 से ज्यादा चौकियां...
भारत बना सकता है राफेल F5 का पहला ग्राहक! फ्रांस से ‘महा-डील’ पर बड़ी पुष्टि, जानें कितना घातक है यह परमाणु-सक्षम फाइटर जेट
World

भारत बना सकता है राफेल F5 का पहला ग्राहक! फ्रांस से ‘महा-डील’ पर बड़ी पुष्टि, जानें कितना घातक है यह परमाणु-सक्षम फाइटर जेट

पेरिस। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग एक नए मुकाम पर पहुँच सकता है। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारत 90 राफेल F4 फाइटर जेट के सौदे पर बातचीत कर रहा है, जिसके साथ 24 राफेल F5 फाइटर जेट खरीदने का विकल्प भी शामिल है। यदि सौदा होता है, तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो राफेल का यह भविष्यवादी और सबसे आधुनिक संस्करण खरीदेगा—एक ऐसा संस्करण जो परमाणु बम गिराने में सक्षम होगा और एक स्टील्थ युद्धक ड्रोन के साथ मिलकर मिशन अंजाम देगा। यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब हाल ही में रिपोर्ट से पता चला कि चीन और पाकिस्तान ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान राफेल की क्षमता को बदनाम करने के लिए बड़ा दुष्प्रचार अभियान चलाया था। फ्रांस की घोषणा ने इस प्रोपेगेंडा को एक तरह से जवाब भी दे दिया है। राफेल F5: क्या है इसकी असाधारण ताकत? राफेल निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन इस नए F5 स्टैंडर्ड मे...
.
World

.

मोसाद का नया चीफ कौन? बिना खुफिया अनुभव वाले रोमन गोफमैन को मिली इजरायल की सबसे ताकतवर एजेंसी की कमान तेल अवीव। दुनिया की सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली खुफिया एजेंसियों में गिनी जाने वाली मोसाद के नए प्रमुख के रूप में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अनोखा नाम चुना है—मेजर जनरल रोमन गोफमैन। खास बात यह है कि गोफमैन का इंटेलिजेंस में कोई सीधा अनुभव नहीं है, फिर भी उन्हें मोसाद जैसी बाहरी जासूसी एजेंसी की कमान सौंपी गई है। वह मौजूदा प्रमुख डेविड बार्निया की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। इस नियुक्ति ने इजरायल की राजनीतिक और खुफिया हलकों में हलचल मचा दी है। रिपोर्टों के अनुसार, नेतन्याहू ने मोसाद के भीतर से आए बार्निया द्वारा सुझाए गए दो दावेदारों को दरकिनार कर एक "बाहरी" नाम पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गोफमैन को “बेहद काबिल अफसर” बताते ...
.
World

.

पाकिस्तान के नए CDF बने असीम मुनीर का बड़ा ऐलान: भारत से तालिबान तक को दिया सख्त संदेश इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सत्ता-संतुलन एक बार फिर सेना की ओर झुक गया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) नियुक्त कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही असीम मुनीर ने पाकिस्तानियों को “नई ऊंचाइयों” का भरोसा देते हुए देश-विदेश, खासकर भारत और तालिबान को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की। राष्ट्रपति भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में असीम मुनीर ने कहा—“सब ठीक है… चीजें अब सुधार की ओर बढ़ रही हैं। पाकिस्तान अब नई ऊंचाइयां छूने जा रहा है।” सरकार ने इस नियुक्ति का कारण पाकिस्तान सेना के “भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन” को बताया है। CDF बनने के बाद असीम मुनीर तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर बन गए हैं। विश्लेषकों के अनुसार यह कदम न केवल पाकिस...