स्मार्टफोन में गेमिंग कंसोल! AYANEO ने पेश किया Pocket Play
नई दिल्ली: मोबाइल गेमिंग प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। AYANEO कंपनी ने अपना पहला गेमिंग फोन Pocket Play पेश किया है, जिसमें इनबिल्ट गेम कंट्रोलर और पैड मौजूद है। इसे सही मायनों में स्मार्टफोन और गेमिंग कंसोल का कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है।
2011 के Sony Xperia Play की याद ताज़ाPocket Play को डिजाइन करते समय AYANEO ने 2011 में लॉन्च हुए Sony Xperia Play की तर्ज अपनाई है। यह साइडवेज स्लाइडर फोन है, जिसे स्लाइड करने पर नीचे मौजूद गेम कंट्रोलर एक्सेस किया जा सकता है। इसमें आपको D-pad, ABXY बटन, चार शोल्डर बटन और दो स्मार्ट टचपैड मिलेंगे। ये फीचर्स खासकर स्ट्रेटजी गेम्स, क्लासिक PC पोर्ट्स और एमुलेटर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
अन्य फीचर्सPocket Play दो कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा – व्हाइट-सिल्वर और ब्लैक। व्हाइट वर्जन PSP Go की याद दिलाता है। फोन के पीछे दो फ्लश रियर कैमरे, नीचे USB-C ...









