खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: सागर–दमोह फोरलेन से लेकर चीतों का नया घर तक
छतरपुर। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने खजुराहो में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।
सागर–दमोह फोरलेन
कैबिनेट ने सागर से दमोह तक 76 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 2,059 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। योजना में 13 अंडरपास, 3 बड़े पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े जंक्शन और 42 मध्यम जंक्शन का निर्माण शामिल है।
चीतों का नया ठिकाना: नौरादेही अभ्यारण
प्रदेश में चीतों के संरक्षण के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर में चीतों को बसाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 31 चीते हैं, जिनमें 28 श्योपुर और 2 गांधी सागर अभ्यारण में हैं।
मेडिकल कॉलेज और अस...









