बक्सर में ऐतिहासिक बदलाव: काजल झांब बनीं प्रधान जिला न्यायाधीश, 25 साल बाद पहली महिला अधिकारी पदस्थ
बक्सर। जिले की न्यायिक व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। पटना उच्च न्यायालय ने काजल झांब को बक्सर का नया प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति खास इसलिए है क्योंकि लगभग 25 साल बाद किसी महिला न्यायिक अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला अधिकारियों का प्रभाव
नवनियुक्त प्रधान जिला न्यायाधीश काजल झांब की नियुक्ति, जिलाधिकारी साहिला हीर (IAS) की पदस्थापना के महज 48 घंटे बाद की गई। अब जिले के सामान्य प्रशासन और न्याय प्रशासन दोनों ही युवा महिला अधिकारियों के हाथों में हैं। अधिवक्ताओं और प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह परिवर्तन जिले में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पूर्व और वर्तमान स्थिति
काजल झांब इससे पहले पटना उच्च न्यायालय में निबंधक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थीं। अब वह जल्द ही बक्सर पहुंचकर अपना कार्यभार सं...









