रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर की बल्ले से बुरी फ्लॉप, मध्य प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में खाता भी नहीं खोला
गोवा: भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस समय रणजी ट्रॉफी 2025 में गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में अर्जुन का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा।
पहली पारी में सिर्फ 1 रन:गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में अर्जुन तेंदुलकर पहली पारी में केवल 1 रन ही बना पाए।
दूसरी पारी में डक आउट:दूसरी पारी में अर्जुन ने 5 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन औसत ही रहा। पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में अब तक 1 विकेट ही निकाल पाए।
मुंबई इंडियंस में आईपीएल डेब्यू:अर्जुन ने 2023 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। इसके बावजूद उन्हें घरेलू और आईपीएल में पर्याप्त मौके नहीं मिल पा रहे हैं। संभावना है कि एमआई उन्हें इस साल की ऑक्शन से पहले रिलीज कर...









