Wednesday, December 17

बिहार की 10 लाख महिलाओं को कल मिल सकता है डबल सरप्राइज, सरकार ने पूरी की तैयारी

पटना। बिहार की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कल, 28 नवंबर को राज्यभर की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10–10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इनमें 9.5 लाख ग्रामीण और 50 हजार शहरी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं।

This slideshow requires JavaScript.

नीतीश कुमार सरकार अब तक इस योजना के तहत 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दे चुकी है। शुक्रवार को होने वाला भुगतान इस योजना का अगला बड़ा चरण माना जा रहा है।

ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिए गए थे आवेदन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया था—

  • शहरी क्षेत्रों में आवेदन ऑनलाइन मोड से लिए गए,
  • जबकि ग्रामीण महिलाओं से ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) के माध्यम से फॉर्म भरे गए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल वही महिलाएं लाभार्थी हैं जो पहले से जीविका समूह से जुड़ी हैं।

नई जुड़ी महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

जीविका समूह में हाल ही में शामिल हुई महिलाओं के लिए भी राहत भरी खबर है। ऐसी महिलाओं को भी 10–10 हजार रुपये देने की तैयारी चल रही है।

लगभग 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। फिलहाल इनके फॉर्म की जांच जारी है। जांच पूरी होते ही योग्य महिलाओं के खातों में राशि भेज दी जाएगी।

महिला वोटरों की बड़ी भूमिका, धन्यवाद संदेश की चर्चा तेज

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि महिला वोटरों की बड़ी भागीदारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए एक विशेष धन्यवाद संदेश दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह योजना महिला सशक्तिकरण से जुड़े बड़े अभियान का हिस्सा बन सकती है।

Leave a Reply