Friday, December 19

जेनिफर लोपेज इंडिया पहुंचीं, उदयपुर की शाही शादी में मचाएंगी धमाल, एक वेडिंग में फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

उदयपुर: हॉलीवुड और पॉप म्यूजिक की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज भारत पहुंच चुकी हैं। वह नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी में परफॉर्म करेंगी। शादी के कार्यक्रम 23 से 24 नवंबर 2025 तक उदयपुर के प्रतिष्ठित जगमंदिर आइलैंड पैलेस में आयोजित होंगे।

This slideshow requires JavaScript.

जेनिफर लोपेज एयरपोर्ट पर फैंस और पपराजी के बीच दिखाई दीं। उन्होंने सभी को फ्लाइंग किस किया और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह जेनिफर की उदयपुर में पहली परफॉर्मेंस नहीं है। इससे पहले वह साल 2015 में संजय हिंदूजा की शादी में परफॉर्म कर चुकी हैं। उस समय उन्होंने 6.5 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

इसके बाद जेनिफर ने साल 2016 में रूसी अरबपति कपल Khadija Uzhakhova और Said Gutseriev की शादी में शामिल होकर प्रति घंटे 9 करोड़ रुपये चार्ज किए। वहीं साल 2011 में यूक्रेन की अरबपति बेटी की शादी में उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की फीस ली थी।

शादी के पहले दिन यानी संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, वरुण धवन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। करण जौहर ने इस संगीत नाइट को होस्ट किया। रणवीर सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और उनके साथियों को ‘व्हाट झुमका’ गाने पर जमकर नचाया।

जेनिफर लोपेज की इस शाही परफॉर्मेंस से शादी में चार चांद लगने की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस और मेहमानों की उत्सुकता चरम पर है कि हॉलीवुड की यह आइकॉनिक स्टार किस अंदाज में परफॉर्म करेंगी।

Leave a Reply