Thursday, December 18

पुरानी ‘काया’ में नई सरकार: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट और विजय उपमुख्यमंत्री

पटना, 19 नवंबर 2025: बिहार में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर की कई नामचीन हस्तियां और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

This slideshow requires JavaScript.

सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी:
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जदयू को 85 सीटें मिलीं। लोक जनशक्ति (आर) पार्टी ने 19 सीटें जीती। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को क्रमशः 5 और 4 सीटें मिली हैं।

नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल ने सर्वसम्मति से नेता चुना। भाजपा ने अपनी बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता नामित किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में मौजूद रहे।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह:
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। समारोह में आम जनता के साथ कई प्रमुख राजनीतिक और केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह बिहार में नई सरकार के गठन का प्रतीक माना जा रहा है।

एनडीए का मजबूत बहुमत:
बिहार विधानसभा में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। यह बहुमत नए शासन के लिए मजबूती प्रदान करता है और राज्य में स्थिर सरकार की उम्मीदें बढ़ाता है।

Leave a Reply