Wednesday, December 17

प्लॉट कब्जे के विवाद में तनाव! मथुरा से आए मां-बेटे ने लखनऊ में जहर खाया, इलाज जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई। मथुरा से आए मां-बेटे ने कथित प्लॉट कब्जे के विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की है।

This slideshow requires JavaScript.

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 11:30 बजे अचानक मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

पहचान और घटना की जानकारी:
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की पहचान मुनेश सिंह (55) पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। दोनों मूल निवासी बरसाना, मथुरा हैं और लखनऊ कुछ आवश्यक कार्य के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि मां-बेटे लंबे समय से मथुरा में अपने प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे को लेकर परेशान थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह चरम कदम उठाया। घटनास्थल से कुछ दस्तावेज और निजी सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

गौतमपल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी मथुरा पुलिस को भी दी है ताकि प्लॉट कब्जे के विवाद और संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा सके। दोनों जिलों की पुलिस मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। अस्पताल में दोनों की डॉक्टरों की निगरानी जारी है। पुलिस का कहना है कि उनकी हालत स्थिर होने के बाद विस्तृत बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply