Thursday, December 18

कर्मचारी कल्याण कोष का दीपावली मिलन समारोह एवं सह बैठक सम्पन्न

This slideshow requires JavaScript.

उज्जैन। पीएमयूएम शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना का दीपावली मिलन समारोह एवं सह बैठक हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई।
संघ के प्रवक्ता शहजाद खान ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया के आह्वान पर उज्जैन जिले का यह दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक जिला अध्यक्ष बंशीलाल सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने कल्याण कोष योजना से जुड़ने और सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।

दीपावली मिलन के इस अवसर पर एकता, सहयोग और शिक्षक समाज के उत्थान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बजरंग सिंह तोमर, विभा उपाध्याय, एम.एल. सिंदले, प्रदीप सिंह परिहार, अशोक भावसार, श्रीनिवास गोड, जीवन सिंह परमार, नानूराम गोयल, महेश मालवीय, राधेश्याम बारोड़, नरसिंह जादव, पप्पू परमार, हिमांशु जोशी, कुणाल वाघ, डॉ. मदन सिंह बामनिया, आशीष जोशी, पप्पूलाल मुंगलेट, गेंदालाल चौहान, कमलकांत शर्मा, संजय सिंघल, करण परमार, राजाराम कछावा, हेमपाल सिंह तोमर, राजेश पण्डलाद, महेंद्र वर्मा, श्रीमती प्रतिमा पण्डया, मांगीलाल वास्कले, दिलीप निर्मल, श्याम दास, जी.एस. मेहर, गोपाल वरुडकर, हीरालाल ऐरवाल, देवेंद्र महेश्वरी, गिरधर विश्वकर्मा, हीरालाल परमार, गोविंद सोलंकी, सुरेंद्र मीणा, अशोक बैरागी, रूप सिंह चौहान, विनय शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। वातावरण में सौहार्द और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply