Tuesday, December 16

बिहार चुनाव 2025: 5 एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के लिए 100+ सीटों की भविष्यवाणी की

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी हो चुकी है और सभी एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। अधिकांश पोल्स में NDA को सरकार बनाने का संकेत दिया गया है। लेकिन इन सभी के बीच 5 एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के लिए 100 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी दिलचस्प बात है।

This slideshow requires JavaScript.

1. पीपुल्स प्लस:
एजेंसी ने NDA को 133–159 सीटें दी हैं। महागठबंधन के लिए सीटों का अनुमान 75–101 है। यानी महागठबंधन के खाते में संभावित 100+ सीटें।

2. पीपुल्स इनसाइट:
इस एग्जिट पोल में NDA को 133–148 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन को 87–102 सीटों का अनुमान। यानी यह भी महागठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें दिखाता है।

3. चाणक्य एजेंसी:
चाणक्य ने NDA के लिए 130–138 और महागठबंधन के लिए 100–108 सीटों की भविष्यवाणी की है।

4. पोलस्ट्रैट:
NDA को 133–148 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन के लिए 87–102 सीटों का अनुमान लगाया गया।

5. जेवीसी पोल्स:
NDA को 135–150 सीटें और महागठबंधन को 88–103 सीटें मिलने का अनुमान।

इन पांच एग्जिट पोल्स के अनुसार, महागठबंधन 100 सीटों से अधिक हासिल कर सकता है, जबकि NDA के लिए अभी भी सरकार बनाने की स्थिति मजबूत बनी हुई है। अब असली परीक्षा मतगणना के दिन होगी, जब बिहार की जनता की राय सच्चाई के रूप में सामने आएगी।

Leave a Reply