Wednesday, December 17

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ जीवन सिंह परमार सम्मानित

उज्जैन। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 घट्टिया के सर्कल क्रमांक 10, मतदान केंद्र क्रमांक 82 के बीएलओ जीवन सिंह परमार को मतदाता सत्यापन के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

अस्वस्थ होने के बावजूद परमार ने अपने मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनके इस सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोशन कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी बीएलओ सुपरवाइजर दिनेश शास्त्री ने दी।

Leave a Reply