Friday, December 19

‘Men In Black’ की बड़ी वापसी, Will Smith फिर से बनेंगे ‘एजेंट जे’, स्क्रिप्ट पर काम शुरू

हॉलीवुड। नब्बे के दशक में विल स्मिथ ने काले सूट और चश्मे में एजेंट जे की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि ‘Men In Black’ फ्रेंचाइज़ की अगली फिल्म में वह पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

नई फिल्म की जानकारी

सोनी पिक्चर्स ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ के राइटर क्रिस ब्रेमर को नई स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म नोस्टैल्जिया और एक्शन-ड्रिवन होगी, जिसमें विल स्मिथ एजेंट जे के रूप में लौट सकते हैं।

फ्रेंचाइज़ का सफर

  • ‘Men In Black’ की पहली फिल्म 1997 में रिलीज़ हुई थी, जो लोवेल कनिंघम की कॉमिक सीरीज पर आधारित थी।
  • इसके बाद Men In Black II (2002) और Men In Black 3 (2012) में विल स्मिथ मुख्य भूमिका में थे।
  • चौथी फिल्म ‘Men In Black: International’ (2019) में क्रिस हेम्सवर्थ ने लीड रोल निभाया।

क्या होगा विल स्मिथ का रोल?

अब चर्चा है कि विल स्मिथ लीड रोल में होंगे या सपोर्टिंग किरदार निभाएंगे। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ाई जाएगी। यह तय होगा कि वह पूरी कहानी में मुख्य भूमिका निभाएंगे या नए एजेंट को अपने साथ लेकर आएंगे।

‘Men In Black’ की कमाई और लोकप्रियता

सोनी पिक्चर्स की सबसे कमाऊ फ्रेंचाइज़ में से एक ‘Men In Black’ ने दर्शकों को हमेशा आकर्षित किया। साइंस-फिक्शन, कॉमेडी और एक्शन का तड़का इसे ब्लॉकबस्टर बनाता है। फ्रेंचाइज़ की चारों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.9 बिलियन डॉलर कमाए हैं।

फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि Will Smith कब वापस अपने आइकॉनिक रोल में नजर आएंगे और ‘Men In Black’ का नया अध्याय बड़े पर्दे पर कब धमाल मचाएगा।

Leave a Reply