आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए 10 खाद्य पदार्थ, बढ़ाएँ पुरुषों की ताकत और स्टैमिना
नई दिल्ली। आज की तेज़-तर्रार जिंदगी, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी के कारण पुरुषों में कमजोरी, थकान और स्टैमिना की समस्या बढ़ रही है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ पुरुषों की ताकत और टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मददगार हैं।
पुरुषों के लिए 10 ताकतवर आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ
डॉ. भावसार बताती हैं कि रोज़ाना इन चीज़ों का सेवन हॉर्मोन बैलेंस, मसल्स स्ट्रेंथ और रिप्रोडक्टिव हेल्थ सुधारने में मदद करता है:
अश्वगंधा – टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है, मसल्स स्ट्रेंथ सुधारती है और तनाव कम करती है। रात को 1-2 चम्मच गर्म पानी के साथ लें।
गाय का घी – पाचन और ब्रेन पावर बढ़ाता है, हॉर्मोन बैलेंस में सहायक।
सहजन और गोखरू – एनर्जी और इम्युनिटी बढ़ाते हैं, मसल्स रिकवरी में मदद करते हैं।
काली दाल – मसल्स और नसों को ताकत देती है, स्टैमिना बढ़ाती है।
...









